कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीतिलोहारा

केन्द्र की मोदी सरकार को घुटनो पर लाई देश की युवा शक्ति: चोवाराम साहू

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का इंस्तीफा देश के युवाओं व छात्राओं की बड़ी जीत

कवर्धा। नीट पेपर लीग मामले में छात्र आंदोलन का देर से ही सही पर सुखद परिणाम सामने आया है। केन्द्र की घमंडिया मोदी सरकार को अंतत: देश की युवा और छात्र शक्ति के आगे झुकते हुए अपने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लेना ही पड़ा। उक्त बातें कांग्रेस के पूर्व मण्डी उपाध्यक्ष एवं युवा नेता चोवाराम साहू ने जारी बयान में कहीं।

उन्होने कहा कि अभी तो ये शुरूआत है। बीते 12 सालों में केन्द्र की मोदी सरकार ने जिस ढंग से देश को बर्बाद किया है, देश का दोहन किया है, युवाओं से उनका हक छीना है, उसका भी देश का युवा आने वाले समय में पूरा हिसाब लेगा। श्री साहू ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और भाजपा अपने अब तक के कार्यकाल में सिर्फ देशवासियों को हिन्दू मुस्लिम के नाम पर गुमराह किया है। देशवासियों को बरगलाकर, उन्हें झूठा डर दिखाकर सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार किया है।

यहां तक की अयोध्या के राम मंदिर तक को नहीं छोड़ा गया। भाजपा के राज में बच्चों की परिक्षाओं के पेपर बेंचे गए। जिसके कारण कई बच्चों को आत्महत्या करने मजबूर होना पड़ा। लेकिन अब देशवासियों के सामने भाजपा का असली चेहरा आ चुका है, देश का युवा जाग चुका है, जो आने वाले समय में भाजपा को देश की सत्ता से समूल उखाड़ फेंकेगा। श्री साहू ने इस शानदार जीत के लिए देश के युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page