कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीति

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद संपन्न हुई प्रांत स्तरीय समीक्षा बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रभक्ति के उत्साह के बीच पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस मनाया।

कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे प्रांत स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना और विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

बैठक में ब्लॉक, जिला और प्रांत स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने और किसानों की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

 

पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसान हित में प्रभावी संघर्ष करने का संकल्प लेते हुए कहा कि किसानों के हक और अधिकार की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी। संगठन ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश एवं रणनीति तय की गई।

You cannot copy content of this page