कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़बोड़लाभक्ति

ग्राम सुखाताल में श्री कृष्णा का प्रतिमा स्थापित कर धूम धाम से मनाया गया कृष्णा जन्माष्टमी, सांसद संतोष पांडे रहे मुख्य अतिथि……

कवर्धा/सुखाताल: सुखाताल में श्री कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर बड़े धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पांडे उपस्थित रहे। इस दौरान भक्तों ने भक्ति और उत्साह के साथ भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जिसमे युवा कृष्ण उत्सव समिति (नयापारा )सुखाताल के सभी सदस्य साथ ही काशीराम वर्मा, जगन्नाथ वर्मा, शुशील वर्मा, रामेश्वर वर्मा, नदकुमार वर्मा, सहदेव साहू, पुरषोत्तम वर्मा, रामसुख वर्मा, जेठू राम साहू, मोतीराम वर्मा, मनोरथ वर्मा, भगवानी साहू, पवित वर्मा, शिवशंकर वर्मा, नरेंद्र साहू, रामचद कुर्रे, रतन कुर्रे एवम समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे सभी ने कृष्ण जन्माष्टमी का यह पर्व हर्षो उल्लास के साथ मनाए और साथ ही कल दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमे पूरे ग्राम में घूम कर गोविंदा उत्सव धूम धाम से मनाया जाएगा।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page