कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवापंडरियापांडातराईशिक्षा

नवाचार से बदली पढ़ाई की तस्वीर: व्याख्याता रविकांत तितरमारे का 12वीं भौतिकी का परीक्षाफल 100 प्रतिशत

बोड़ला/कबीरधाम। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सारंगपुरकला (विकासखंड बोड़ला) में वर्ष 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा में भौतिकी विषय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के भौतिकशास्त्र व्याख्याता रविकांत तितरमारे के मार्गदर्शन में सभी विद्यार्थी सफल हुए।

रविकांत तितरमारे ने बताया कि विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी के लिए उन्होंने कई नवाचार अपनाए। इनमें नियमित लेखन अभ्यास, कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं, ब्लू प्रिंट के आधार पर परीक्षा की तैयारी, विद्यार्थियों के अभिभावकों से मोबाइल पर संपर्क कर पढ़ाई की जानकारी लेना, सभी छात्रों से पूर्ण नोट्स तैयार करवाना तथा साप्ताहिक टेस्ट आयोजित करना शामिल है।

 

उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी की उत्तर पुस्तिका का गहन मूल्यांकन किया जाता है। गलतियों को लाल स्याही से चिह्नित कर सही उत्तर लिखवाए जाते हैं तथा परीक्षा में उत्तर लिखने की प्रभावी तकनीक भी सिखाई जाती है। इसके अलावा विद्यार्थियों को ए, बी और सी समूह में विभाजित कर सामूहिक अध्ययन कराया जाता है, जिससे मेधावी विद्यार्थी अन्य छात्रों की भी मदद कर सकें।

 

प्रार्थना सभा में होमवर्क से जुड़े प्रश्नों का वाचन, मोबाइल के माध्यम से विद्यार्थियों से नियमित संवाद और विषय से संबंधित प्रश्नों के उत्तर पूछने जैसी गतिविधियों ने भी विद्यार्थियों की तैयारी को मजबूत किया। तितरमारे का कहना है कि वे हर वर्ष विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते हैं। यही कारण है कि उनके विषय का परीक्षा परिणाम लगातार 90 प्रतिशत से अधिक रहता है, जबकि वर्ष 2026 में यह शत-प्रतिशत रहा।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page