
कवर्धा-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, समर्पण, विश्वास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं उपस्थित टीम ने नगर पालिका कवर्धा में कार्यरत 79 स्वच्छता दीदियों का सम्मान करते हुए उन्हें स्वच्छता किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने स्वच्छता दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को समाज और शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ बताया। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से देश में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। उन्होंने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान की है। इसी सोच का परिणाम है कि आज देशभर की लाखों महिलाएं स्वच्छता से जुड़े कार्यों के माध्यम से सम्मानजनक आजीविका प्राप्त कर रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही है।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने स्वच्छता दीदियों के अथक परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित कवर्धा बनाए रखने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन विपरीत परिस्थितियों में भी वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं सुबह से शहर के प्रत्येक घरो में जाकर स्वच्छता की अलख जगा रही है जिससे स्वच्छता व्यवस्था लगातार बेहतर हो रही है। स्वच्छता दीदियां आज केवल सफाई व्यवस्था का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक परिवर्तन की सशक्त मिसाल बन चुकी हैं।

स्वच्छता दीदीयों को मिले स्वच्छता कीट
स्वच्छता दीदीयों को जूता, मास्क, ग्लब्स, साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, रेनकोट, एप्रॉन सहित अन्य जरूरत की सामाग्री प्रदान किया गया है ताकि इनको स्वच्छता कार्य करने में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना करना ना पड़े।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सभापति बिहारी राम धुर्वे, पार्षद सुनील साहू, शम्भू देवांगन, संजीव कुर्रे, अनिल साहू, हरीश कुंभकार सहित अधिक संख्या में स्वच्छता दीदी उपस्थित रहे।


