कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीति

राजगोंड समाज प्रधान कार्यालय भोरमदेव के नवीन पदाधिकारियों का ग्राम सेमरहा में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

राजगोंड समाज प्रधान कार्यालय भोरमदेव के मनोनीत नये कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सम्मिलित विभिन्न सामाजिक केंद्र के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 05-06-2027 को ग्राम सेमरहा में आयोजित किया गया। समारोह में श्रीमति भावना बोहरा विधायक पंडरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ।तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विदेशी राम धुर्वे ने की। विशेष अतिथि श्री उत्तम सिंह मस्कोले संरक्षक,अध्यक्ष श्री फगनू राम धुर्वे एवं महासचिव श्री झगर सिंह मरकाम रहे।

समारोह की शुरुआत परम शक्ति बुढ़ादेव एवं महापुरुषों की पूजा आराधना से की गई। सर्वप्रथम शपथ ग्रहण राजगोंड समाज प्रधान कार्यालय भोरमदेव के सामान्य प्रभाग, युवा प्रभाग,कर्मचारी प्रभाग तथा महिला प्रभाग के मनोनीत नये पदाधिकारियों का हुआ तत्पश्चात समस्त सामाजिक केंद्रों के नये पदाधिकारियों का सामूहिक शपथ संरक्षक श्री विदेशी राम धुर्वे तथा श्री उत्तम सिंह मस्कोले के द्वारा दिलाई गई।साथ ही नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों को सामाजिक नियुक्ति प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में समाज के 10 वीं तथा 12 वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अनेक मेधावी बच्चों को समाज की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में राजगोंड समाज में लंबे समय से समाज सेवा कर रहे,वरिष्ठजनों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक जनों को भी समाज प्रमुखों के द्वारा मूवमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती भावना बोहरा जी विधायक पंडरिया के द्वारा अपने उद्बोधन में समाज की संस्कृति और परंपरा को बचाये रखने तथा समाज में शिक्षा पर विशेष जोर देने की बातें कही तथा उन्होंने राजगोंड समाज के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उनके द्वारा समाज की मांग और आवश्यकता अनुसार राजगोंड समाज मंगल भवन निर्माण हेतू 20 लाख रूपये की घोषणा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री विदेशी राम धुर्वे ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की प्रगति सामूहिक प्रयासों और आपसी सहयोग से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने, समाज के हितों की रक्षा करने तथा सामाजिक नियमावली रूढ़ी प्रथा और परंपराओं का पालन करते हुए समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया।

राजगोंड समाज प्रधान कार्यालय भोरमदेव के तीसरी बार लगातार नवनियुक्त अध्यक्ष श्री फगनू राम धुर्वे ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह हमारा राजगोंड समाज प्रधान कार्यालय भोरमदेव विशाल है पूर्वजों के द्वारा स्थापित और संचालित सामाजिक व्यवस्था सामाजिक चारों राज कवर्धा पंडरिया लोरमी तथा केंदा राज के विभिन्न केंद्रों में समाज का सफल संचालन सभी के सहयोग से ही संभव है पूर्वजों की प्रथा परम्परा और सामाजिक नियमावली का संवर्धन और संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है कहा,तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के विकास, शिक्षा, युवा उत्थान, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक एकता के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और सभी समाजजनों के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

राजगोंड समाज प्रधान कार्यालय भोरमदेव की नई कार्यकारिणी वा विभिन्न केंद्रों के नये कार्यकारिणी पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण से समाजजनों में उत्साह का माहौल है। लोगों का मानना है कि अनुभवी नेतृत्व और नई टीम के सामूहिक प्रयासों से समाज के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का विस्तार होगा ,इस अवसर पर विशेष रूप से विदेशी राम धुर्वे,उत्तम सिंह मस्कोले, जोधन सिंह खुसरो, झाम सिंह तिलगाम, सालिक राम मेरावी, कन्हैया मेरावी, रामदयाल चेचाम, गणेश टेकाम, शेर सिंह पंद्राम, रसपाल टेकाम, रामजी मेरावी, चैन सिंह खुसरो, राधे धुर्वे, मोहित मेरावी, लखन श्याम, तुलस धुर्वे, परमेश्वर धुर्वे, सुशील टेकाम, विष्णु सिंह मेरावी, दुखीराम मरकाम, हुकुम सिंह धुर्वे, ऋद्धराम श्याम, भाग सिंह मरावी, राम सिंह धुर्वे, जगेश्वर धुर्वे, जीवन मरकाम, लखन सिंह श्याम, जीवन शयाम,बुधारी श्याम, रूप सिंह धुर्वे, कांशीराम उइके, श्याम सिंह मरकाम, विजय मरकाम, मुकेश धुर्वे, रूपराम धुर्वे, संतराम धुर्वे, राजकुमार नेताम,बसंत वाटिया,ननकू सिंह धुर्वे,बिसेन परस्ते ,रमेश मेरावी,हरिराम मेरावी,विष्णु सिंह धुर्वे, तुलस कुमार पंद्राम, खेलन सिंह धुर्वे, जयसिंह पंद्राम, धनीराम श्याम, रामगोपाल वट्टी, जगदीश मरकाम ,मानसिंह मरावी,अशोक शयाम सहित हजारों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page