
पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों में मिली ऐतिहासिक विजय पर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की जनता के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। पार्टी ने इस जीत को लोकतंत्र में जनता की अटूट आस्था, विकास की इच्छा और सुशासन में विश्वास का प्रतीक बताया है

युवा नेता भाजपा, मोहन चंद्रवंशी ने अपने बयान में कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की है जिसने पश्चिम बंगाल के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना समर्थन दिया। उन्होंने सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से ही यह ऐतिहासिक परिणाम संभव हो पाया है।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से सुशासन की पक्षधर रही है और आगे भी राज्य में मातृ सुरक्षा, विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
भाजपा ने स्पष्ट किया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और पूर्ण समर्पण के साथ जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। साथ ही “सबका साथ, सबका विकास” के मूल मंत्र के साथ पश्चिम बंगाल को प्रगति के नए शिखर पर ले जाने का संकल्प दोहराया गया है।









