कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीतिशिक्षा

बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन की तैयारी को लेकर बनाई गई टीम की समीक्षा बैठक संपन्न

कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड में 10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन में स्थान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाए गए “सुपर टेन ग्रुप” के विद्यार्थियों की परीक्षा समाप्ति के बाद समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी शेखर राजपूत, प्रभारी प्राचार्य सी.पी. चंद्रवंशी, प्रधानपाठक शिव वर्मा, समन्वयक रामकुमार वर्मा सहित प्राचार्य ए.के. कोसरे, व्याख्याता अनुराधा मिश्रा, रघुनन्दन चंद्रवंशी, व्ही.एस. यदु, मेघनाथ चंद्रवंशी, विमला महोबिया, नीलम वर्मा एवं प्राचार्य सुनील केशरी सहित अन्य शिक्षकों की उपस्थिति रही।

बैठक में सुपर टेन ग्रुप के 6 विद्यार्थियों से उनके प्रत्येक विषय में संभावित प्राप्तांकों के बारे में जानकारी ली गई। समीक्षा के आधार पर यह निष्कर्ष सामने आया कि अधिकांश विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत से अधिक रहने की संभावना है।

विशेष रूप से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुरकला की छात्रा कुमारी पूनम साहू के पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

विद्यार्थियों के प्रदर्शन से सभी विषय विशेषज्ञ संतुष्ट नजर आए। इस दौरान शेखर राजपूत ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए उन्हें आगे की तैयारी के लिए मार्गदर्शन भी दिया।

अब इस सुपर टेन ग्रुप से जुड़े सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों की नजरें बोर्ड परीक्षा परिणाम पर टिकी हुई हैं, जहां उनके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page