कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबेमेतराबोड़लाराजनीति

17 मार्च विधानसभा घेराव आंदोलन की तैयारी तेज, बेमेतरा से 300 से अधिक कार्यकर्ता होंगे शामिल

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 17 मार्च को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी विधानसभा घेराव आंदोलन को सफल बनाने के लिए बेमेतरा जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं संगठन प्रभारी मलकीत सिंह गेंदू द्वारा दी गई जिम्मेदारी के तहत बेमेतरा विधानसभा का प्रभार मिलने के बाद आनंद सिंह ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

बैठक में आंदोलन की रूपरेखा, रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर ब्लॉक, मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

यह बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस अवसर पर साजा विधानसभा प्रभारी लालजी चंद्रवंशी और नवागढ़ विधानसभा प्रभारी सुनील माहेश्वरी भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आंदोलन की सफलता के लिए मार्गदर्शन दिया।

बैठक में बताया गया कि भाजपा सरकार के खिलाफ नरेगा बचाव अभियान सहित प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा। बेमेतरा जिले से 300 से अधिक कार्यकर्ता विधानसभा घेराव आंदोलन में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सुमित सिंह, रश्मि फरेंदर मिश्रा, मिथलेश वर्मा, गणेश राजपूत, ईश्वर वर्मा, रवि परगनिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी, NSUI जिलाध्यक्ष राजू साहू, जिला सदस्य शशिप्रभा गायकवार, सुशीला जोशी, संगठन महामंत्री सुमन गोस्वामी, महामंत्री लुकेश वर्मा सहित जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, NSUI और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 17 मार्च को होने वाले विधानसभा घेराव आंदोलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page