कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीतिशिक्षा

ईश्वर वर्मा को पुनः छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की मिली बड़ी जिम्मेदारी…

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का 58 वां प्रांत अधिवेशन स्पात नगरी भिलाई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के कौने कौने से छात्र शक्ति का नेतृत्व करने वाले छात्र संगठन के पदाधिकारी सम्मिलित हुए, इस अधिवेशन में आगामी कार्ययोजना एवं दायित्वों की घोषणा की गई।

अधिवेशन के दौरान संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता ईश्वर वर्मा को उनके निरंतर संगठनात्मक कार्य, छात्रहित में सक्रिय भूमिका एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पुनः छत्तीसगढ़ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। ईश्वर वर्मा पुर्व में बोड़ला नगर सह मंत्री, नगर SFS प्रमुख सेवा कार्य प्रमुख जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वाहन करते लगातार चार वर्षों से परिषद से जुड़े हुए हैं , लगातार छात्र हित के मुद्दे को लेकर आंदोलन, प्रदर्शन भी करते दिखे हैं , लगातार सक्रियता को देखते हुए अभाविप के प्रांत एवं विभागीय पदाधिकारियों ने कहा कि ईश्वर वर्मा का अनुभव एवं समर्पण संगठन को नई दिशा देगा और छात्रहित के कार्यों को और अधिक सशक्त बनाएगा।

पुनः दायित्व मिलने पर ईश्वर वर्मा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अभाविप की विचारधारा के अनुरूप छात्रहित, राष्ट्रहित एवं संगठन विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

अधिवेशन में प्रांत भर से आए कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और संगठन को मजबूत करने हेतु विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page