कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीति

बांधा ग्राम पंचायत में स्वामित्व योजना के तहत 58 हितग्राहियों को मिला भू-स्वामी अधिकार पत्र

कबीरधाम। जनपद पंचायत बोड़ला क्षेत्र के ग्राम पंचायत बांधा में 12 मार्च को स्वामित्व योजना के अंतर्गत पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 58 हितग्राहियों को भू-स्वामी अधिकार पत्र (पट्टा) वितरित किया गया। वर्षों से जिस जमीन पर ग्रामीण काबिज थे, उस पर अब उन्हें वैधानिक मालिकाना हक मिलने से गांव में खुशी का माहौल देखा गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला भाजपा महामंत्री नितेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लोकचंद साहू, जनपद अध्यक्ष बालिका रामकिंकर वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष नन्द श्रीवास, जनपद पंचायत बोड़ला के सभापति नरेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अतिथियों ने हितग्राहियों को भू-स्वामी अधिकार पत्र वितरित करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीणों को उनकी जमीन का वैधानिक अधिकार मिल रहा है, जिससे उन्हें कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी सुविधा होगी।

पट्टा प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने पर खुशी जताई और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page