
कबीरधाम। रंगों और उमंगों के महापर्व होली के शुभ अवसर पर राजकुमार मेरावी, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08, सभापति ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पावन पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और खुशियों को साझा करने की प्रेरणा देता है।

राजकुमार मेरावी ने कहा कि होली का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने नागरिकों से सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की।

अंत में उन्होंने क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य, खुशहाली एवं निरंतर विकास की मंगलकामना की।









