कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीति

होली के पावन पर्व पर ललिता रूपसिंह धुर्वे ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

कबीरधाम। रंगों और उमंगों के महापर्व होली के शुभ अवसर पर ललिता रूपसिंग ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 6 ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पावन पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और खुशियों को साझा करने की प्रेरणा देता है।

ललिता रूपसिंग ध्रुव ने कहा कि होली का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने नागरिकों से सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की।

अंत में उन्होंने क्षेत्र की जनता के उज्ज्वल भविष्य, खुशहाली और निरंतर विकास की मंगलकामना की।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page