
स/लोहारा
पीएम श्री प्राथमिक शाला खोलवा, विकासखंड स/लोहारा का आज जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम एफ. आर. वर्मा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शाला में पदस्थ सभी शिक्षक एवं प्रधान पाठक उपस्थित रहे। इस अवसर पर विकासखंड स्रोत समन्वयक के. एल. साहू द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर डीईओ का स्वागत किया गया।

डीईओ ने NEP-2020 के अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय में संचालित 21 बिंदु कार्ययोजनाओं का क्रमवार निरीक्षण किया। इनमें ग्रीन स्कूल, इनोवेशन काउंसिल, मिशन लाइफ पर्यावरण क्लब, जादुई पिटारा, चाइल्ड ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर, मध्यान्ह भोजन (MDM), किचन गार्डन, बैगलेस डे सहित स्वच्छ पेयजल, बालक-बालिका शौचालय, हैंडवॉश जैसी मूलभूत सुविधाएं शामिल रहीं।
निरीक्षण के दौरान डीईओ ने सभी कक्षाओं में विद्यार्थियों से प्रश्न पूछकर उनके शैक्षिक स्तर का भी मूल्यांकन किया। शाला की साफ-सफाई, रंग-रोगन, पर्यावरण संरक्षण एवं विभिन्न गतिविधियों की सराहना करते हुए कुछ कमियों में सुधार कर और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर डीईओ कार्यालय से एमआईएस एस. के. यदु, दिनेश साहू, अश्वनी सोनी, प्रधान पाठक मनोज कुमार साहू, खूरसिंग नेताम, संकुल प्राचार्य चंद्रपाल सिंह साहू, शिक्षक बीरसिंह नेताम, अनिल कुमार धुर्वे, शिराज खान, प्रहलाद पटेल, एसएमसी अध्यक्ष रूमलाल साहू, रामलोचन धुर्वे एवं संकुल समन्वयक एस. एल. मार्कण्डेय सहित अन्य उपस्थित रहे।









