
कवर्धा। लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कवर्धा शहर मंडल का गठन कर दिया है, जिसमें सानू साहू को मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सानू साहू को महामंत्री बनाए जाने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।
महामंत्री नियुक्त होने पर सानू साहू ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय पवन साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक पंडरिया भावना बोहरा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय राजेन्द्र चंद्रवंशी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

सानू साहू ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.









