कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाशिक्षा

वर्मा (कुर्मी) भवन पोड़ी में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती श्रद्धा से मनाई गई, युवा प्रकोष्ठ ने किया माल्यार्पण

पोड़ी। वर्मा युवा समाज (युवा प्रकोष्ठ) द्वारा वर्मा (कुर्मी) भवन पोड़ी में महान राष्ट्रनायक एवं वीर योद्धा, कुर्मी कुल शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा और सम्मान के साथ माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

 

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं युवाओं ने शिवाजी महाराज के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके शौर्य, पराक्रम, त्याग और राष्ट्रभक्ति को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, स्वाभिमान, न्याय और सुशासन का अद्भुत उदाहरण है, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना बताया गया। आयोजन में समाज के वरिष्ठजन, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page