कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीति

सरपंच बिहारी चंद्रवंशी ने देशवासियों व कवर्धा-पंडरिया वासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

कवर्धा।

धोबघट्टी ग्राम पंचायत के सरपंच श्री बिहारी चंद्रवंशी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर के नागरिकों, ग्रामवासियों सहित कवर्धा एवं पंडरिया क्षेत्र के समस्त लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि 26 जनवरी भारतीय लोकतंत्र का गौरवशाली दिवस है, जो हमें संविधान की शक्ति, समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मूल्यों की याद दिलाता है।

सरपंच श्री चंद्रवंशी ने सभी नागरिकों से संविधान का सम्मान करने, देश की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

उन्होंने कामना की कि गणतंत्र दिवस सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और प्रगति लेकर आए।

You cannot copy content of this page