कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीति

कबीरधाम में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की बैठक, समाज की एकजुटता और विकास पर हुआ मंथन

कबीरधाम।

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार का आज कबीरधाम आगमन हुआ। इस अवसर पर सर्किट हाउस कबीरधाम में समाज के प्रमुख पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में समाज की एकजुटता, अखंडता एवं संगठनात्मक मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार ने कहा कि समाज में एकता बनाए रखना ही समाज के सर्वांगीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

इस बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूनम चंद्राकर, राष्ट्रीय सचिव अंबिका चंद्रवंशी, उत्तर प्रदेश प्रदेश कोषाध्यक्ष आनंद कटियार, प्रदेश प्रवक्ता अशोक चंद्रवंशी, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा कबीरधाम जिला अध्यक्ष मुरली चंद्राकर, जिला संरक्षक महादेव चंद्राकर उपस्थित रहे।

इसके अलावा चंद्रशेखर चंद्राकर, अन्नपूर्णा चंद्राकर, योगेश्वर चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, राजकुमार कश्यप, मुंगेली जिला अध्यक्ष विद्यानंद कश्यप सहित जिले व ब्लॉक स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठजन मौजूद रहे।

बैठक में सामाजिक मुद्दों, संगठन विस्तार एवं भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता और विकास के संकल्प के साथ किया गया।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page