कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवाजरा हटकेन्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़ला

कबीरधाम में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलों देवी नेताम का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया

कवर्धा।

महिला कांग्रेस कबीरधाम की अध्यक्ष सीमा अनंत के नेतृत्व में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलों देवी नेताम का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नारायणी टोडर, लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष स्वाति नीरुटी, वतन मेरावी, पार्षद सीता ध्रुव, नीला देवी पोरते सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

इस दौरान उपस्थित नेताओं ने फूलों देवी नेताम के संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए उनके प्रयासों को प्रेरणादायी बताया।

You cannot copy content of this page