कवर्धाछत्तीसगढ़जरा हटकेन्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीति

कबीरधाम जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 9 जनवरी को…

कबीरधाम जिला साहू संघ एवं जिले की समस्त तहसीलों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आगामी 9 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 1:30 बजे पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री निरेंद्र साहू करेंगे। वहीं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सियाराम साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू, विधायक ईश्वर साहू (साजा), दीपेश साहू (बेमेतरा), संदीप साहू (कसडोल) सहित कई पूर्व पदाधिकारी एवं समाज के संरक्षक उपस्थित रहेंगे।

जिला स्तर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी

अध्यक्ष: धरमराज साहू

उपाध्यक्ष: कौशल साहू, श्रीमती मनीषा साहू

संगठन सचिव: लोकचंद साहू, श्रीमती कौशिल्या साहू

तहसील स्तर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष

राधेश्याम साहू (कवर्धा नगर)

डॉ. जलेश्वर साहू (पंडरिया)

श्रवण साहू (कुंडा)

गणेशराम साहू (पिपरिया)

सहदेव साहू (कवर्धा ग्रामीण)

मीलूराम साहू (बोड़ला)

विजय साहू (लोहारा पूर्व)

रजेलाल साहू (लोहारा पश्चिम) सहित अन्य।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति के अंतर्गत धरोहर महादेव हिरवानी की विशेष प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और इससे संगठन को नई ऊर्जा व मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

साहू समाज के पदाधिकारियों ने समाज के सभी सदस्यों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page