कवर्धा

युवा नेता बिदेश्वर साहू को जन्मदिन पर मिली बधाइयों की बौछार

कवर्धा/कबीरधाम। कांग्रेस के सक्रिय युवा नेता बिदेश्वर साहू के जन्मदिन के अवसर पर जिले भर में बधाइयों और शुभकामनाओं का तांता देखने को मिला। 22 दिसंबर को मनाए गए उनके जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कांग्रेस परिवार से जुड़े वरिष्ठ नेताओं, युवा कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बिदेश्वर साहू को एक कर्मठ, मिलनसार और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील युवा नेता के रूप में जाना जाता है, जो लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनसेवा में जुटे हुए हैं।

जन्मदिन के मौके पर समर्थकों द्वारा उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की गई। वहीं, शुभचिंतकों ने कहा कि बिदेश्वर साहू आने वाले समय में युवाओं की मजबूत आवाज बनकर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान बधाई देने वालों में विनीत, तोरण साहू, गोपी पटेल सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे।

You cannot copy content of this page