
कवर्धा प्रीमियर लीग (KPL) क्रिकेट टूर्नामेंट पिछले एक सप्ताह से पूरे कबीरधाम जिले में जोश और रोमांच के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट विभिन्न जोन में खेला जा रहा है, जहां प्रतिदिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।इसी क्रम में आज जोनल मुकाबले में किंग इलेवन नेऊरगांव खुर्द और प्लेइंग 11 महली के बीच जोरदार मैच खेला गया। जिसमें मुख्य अतिथि इस क्षेत्र के जनपद सदस्य प्रतिनिधि पूर्व जनपद सदस्य नरेश चंद्रवंशी, जनपद सदस्य रमेश धुर्वे , अमित वर्मा मंडल महामंत्री, बोड़ला, राजेश साहू महामंत्री, आयोजक समिति के सदस्य – अजय वर्मा, वेद साहू , कुलदीप चंद्रवंशी, कमेंट्रीटर महेश वर्मा, मोहन चंद्रवंशी की गरिमामय उपस्थिति में टॉस जीतकर महली टीम ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया और किंग इलेवन नेऊरगांव खुर्द को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बल्लेबाजी करने उतरी किंग इलेवन नेऊरगांव खुर्द की टीम ने महज 8 ओवरों में 207 रन बनाकर एक विशाल स्कोर खड़ा किया और महली टीम को 208 रनों का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज लोकेश वर्मा और रविन्द्र धुर्वे ने शानदार शुरुआत की। इसके बाद मैदान पर जो हुआ, वह दर्शकों के लिए यादगार बन गया।

लोकेश वर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए केवल 26 गेंदों में शतक जड़ दिया और अंत तक खेलते हुए 35 गेंदों में नाबाद 132 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहें।उनकी इस विस्फोटक पारी में 17 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। लोकेश की बल्लेबाजी ने पूरे मैदान में उत्साह भर दिया और दर्शक तालियों से गूंज उठे। वहीं, बीरबल पटेल ने भी शानदार योगदान देते हुए 9 गेंदों में 39 रन बनाए और टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। किंग इलेवन नेऊरगांव खुर्द की टीम में कप्तान रामाडी पटेल के नेतृत्व में सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन सामूहिक प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ी रहे – रामाडी पटेल (कप्तान), लोकेश वर्मा (विकेट कीपर), रविन्द्र धुर्वे, बीरबल पटेल, योगेश चंद्रवंशी, विनय पटेल, उज्जवल चंद्रवंशी, दीना साहू, गोपाल पटेल, रिंकू चंद्रवंशी, जितेंद्र धुर्वे, विनोद चंद्रवंशी, रंजीत मरावी, पप्पू पटेल एवं दीप साहू। इस मुकाबले में किंग इलेवन नेऊरगांव खुर्द के बल्लेबाजों का दबदबा साफ नजर आया।

टूर्नामेंट में इस तरह के रोमांचक मुकाबले कबीरधाम जिले में क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह को नई ऊंचाई दे रहे हैं। कवर्धा प्रीमियर लीग अब खेल नहीं, युवाओं की प्रतिभा का उत्सव बन चुका है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


