कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाभक्तिराजनीति

श्री आदिशक्ति मंडपम मे सिंदूर महाआरती 17 अक्टूबर को

कवर्धा-प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री आदिशक्ति दुर्गापूजा परिवार द्वारा भक्तिमय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है। दुर्गापूजा के मुख्य पुजारी स्वप्निल उपाध्याय ने बताया कि इस दरबार मे माता आदिशक्ति के अलग अलग अवतार रखे जाते है जिसमे कवर्धा में पहली बार सिंदूर से बनी माँ मांगल्य गौरिका की मूर्ति स्थापना की गई है। नवरात्र में प्रतिदिन मैया की विशेष पूजा की जा रही है ।

इस दुर्गापूजा की सबसे बड़ी महापूजा सिंदूर सौभाग्यदान और सिंदूर महाआरती का आज संध्या भव्य आयोजन किया गया है। जिसमे माताओ बहनों द्वारा माता को सिंदूर का सौभाग्यदान किया जाएगा बाद उसी सिंदूर से माता रुद्राणी की भव्य महाआरती की जाएगी जिसके लिए माताओ बहनो को सिंदूरी निमंत्रण दिया गया तथा अधिक से अधिक संख्या में इस महापूजा में शामिल होने आग्रह किया गया है।

दुर्गापूजा और सिंदूर महापूजा को भव्य बनाने के लिए समिति के आचार्य सुमित भारद्वाज, समिति के अध्यक्ष – अभिनव तिवारी, संरक्षक डेविड खत्री, प्रकाश देवांगन, उपाध्यक्ष – दीपक चन्द्रवँशी, देवा चन्द्रवंशी सचिव संतोष झारिया, बृजमोहन कुंभकार, सह सचिव – हेमंत साहू श्री आदिशक्ति महिला समिति व समस्त मोहल्लेवासी जुटे हुए है।

You cannot copy content of this page