कवर्धाखास खबरछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीतिशिक्षा

शहीद वीर नारायण सिंह जी का बलिदान दिवस हर्षोल्लास के मनाया गया…

बैजलपुर :- सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत बैजलपुर में आदिवासी समाज के द्वारा प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह जी के बलिदान दिवस को याद करते हुए शहीद वीर नारायण सिंह चौक का साफ – सफाई और उनके बलिदान को याद करते हुए पूजा अर्चना किया गया.

वही टुकेश्वर मरकाम जी ने बताया कि शहीद वीरनारायण सिंह छ.ग.के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी और महान योद्धा थे उन्होंने अपना सर्वस्व जीवन देश के गरीब,भूखे ,प्यासे लोगों की सेवा वा आदिवासी समाज की एकजुटता के लिए अर्पित किया था उन्होंने अंग्रेजों के दमन के खिलाफ लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति दे दी.

और मुकेश उददे ने कहा कि हमें अपने समाज की पूर्वजों,संस्कृति और मान्यताओं को कभी नहीं भूलना चाहिए. ग्रामीण में प्रमुख रूप से श्री ममता अदालत मेरावी ( सरपंच ) ,नरेश मेरावी ( उपसरपंच ) , घनश्याम मसराम , जानसिंह मेरावी ,बसंत मेरावी,टुकेश्वर मेरावी,पूनम मेरावी,महेश मेरावी ( श्री मेडिकल ) राजकुमार उददे, कृपा मरकाम ,मानसिंह मेरावी आदि उपस्थित रहें.

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page