कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़बोड़लाशिक्षा

सारंगपुरकला में व्याख्याता सी.पी. चंद्रवंशी बने सफाई दूत, विद्यार्थियों के साथ मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश

कबीरधाम। विकासखंड बोड़ला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुरकला में व्याख्याता एवं प्रभारी प्राचार्य सी.पी. चंद्रवंशी ने इको क्लब, गणित एवं विज्ञान क्लब तथा रेडक्रॉस दल के छात्रों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर की सफाई कर एक अनोखा संदेश दिया।

छात्रों के साथ स्वयं सफाई अभियान में शामिल होकर उन्होंने बागवानी क्षेत्र और स्कूल परिसर में उगे घास की सफाई कर स्वच्छता का महत्व समझाया।

 

जब उनसे पूछा गया कि एक प्रभारी प्राचार्य होकर भी क्या उन्हें ऐसे कार्य करने में संकोच नहीं होता, तो उन्होंने कहा—

“कोई भी काम बड़ा या छोटा नहीं होता। स्वच्छता से ही स्वस्थ वातावरण बनता है, बीमारियाँ कम होती हैं और पर्यावरण सुरक्षित रहता है। दूसरों को प्रेरित करने के लिए यदि ऐसे कार्य करने पड़ते हैं तो इसमें मुझे खुशी मिलती है।”

 

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के कार्य छात्रों के मन में अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने की भावना जगाते हैं। इससे बच्चे प्रेरित होकर स्वयं सफाई में शामिल होते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

 

विद्यालय में चलाया गया यह अभियान स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों ने व्याख्याता चंद्रवंशी के इस प्रयास की सराहना की है।

You cannot copy content of this page