आबकारी विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध सख्त कार्यवाही

कबीरधाम जिला आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने हेतु निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है। हाल ही में की गई कार्रवाई में विभाग ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

जिले में की गई विशेष कार्यवाही के दौरान कुल 53 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें से 12 प्रकरण गैर-जमानतीय श्रेणी के है। अभियान के अंतर्गत विभागीय टीमों द्वारा गैर-जमानतीय प्रकरणों से देशी मदिरा 16.92, कच्ची महुआ शराब 213 कुल 229.22 लीटर मदिरा व लाहन 630 किलोग्राम अवैध सामग्री एवं अन्य मदिरा निर्माण संबंधी सामान जब्त किया गया। साथ ही अवैध रूप से मदिरा परिवहन में प्रयुक्त एक दो पहिया वाहन भी जप्त किया गया है। जप्त की गई सभी मदिरा/सामग्रियों एवं वाहन का कुल सम्मिलित मूल्य 1,00,320 ऑका गया है।

आबकारी विभाग, कबीरधाम द्वारा भविष्य में भी अवैध मदिरा व्यवसाय के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।










