अंबिकापुरकवर्धाजांजगीर चांपान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबेमेतराबोड़लामौत

ट्रेन हादसा पीड़ितों को राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने दी श्रद्धांजलि

पंडरिया: राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल जी के निर्देशानुसार आज गांधी चौक, पंडरिया में वर्ष 1947 के 14 सितंबर को चंपा में हुए भीषण ट्रेन हादसे में मृत सभी लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो जिला कबीरधाम की जिला अध्यक्ष मलाईका सिंह राजपूत, वॉलिंटियर कुलपति दास और मानिकपुरी उपस्थित रहे।

प्रतिभागियों ने दो मिनट का मौन रखकर हादसे में दिवंगत हुई आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि ऐसे हादसों को इतिहास हमें मानव जीवन की सुरक्षा और सतर्कता का संदेश देते हैं।

 

कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

जिला कबीरधाम से — छत्तीसगढ़ टीम

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page