
(अभिषेक वर्मा) सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दुखद घटना घटी है. जहां चंद्रपुर गांव के दो किसानों की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई है. इस घटना ने गांव में ही शोक की लहर है. यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के चंदरपुर गांव का है.
वहीं घटना सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है. मामले में जांच अधिकरी एसआई पियूष चंद्राकर ने कहा कि प्रथम जांच में करंट लगने से मौत होने की संभावना लग रहा है. पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी. वहीं उन्होंने कहा कि खेत में बिजली कलेक्शन की जांच बिजली विभाग से पत्राचार कर के किया जा रहा है. गलत पाए जाने पर खेत मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


