कवर्धाखास खबरछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लालोहाराशिक्षा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, इकाई पंडरिया द्वारा मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इकाई पंडरिया द्वारा आज दिनांक 15 नवंबर 2025 जनजातीय गौरव दिवस गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय छात्रों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर नगर मंत्री संजू यादव , नगर सहमंत्री पूर्णिमा साहू ने बिरसा मुंडा जी के बलिदान तथा उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सिर्फ एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की पहचान, साहस और स्वाभिमान के प्रतीक हैं।

 

ABVP इकाई पंडरिया के कार्यकर्ताओं ने जनजातीय समाज के योगदान, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण हेतु युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों ने जनजातीय नायकों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, स्लोगन लेखन तथा जनजागरूकता रैली भी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

 

अंत में, इकाई उपाध्यक्ष बिरेंद्र बघेल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ABVP निरंतर ऐसे आयोजन करके युवाओं में राष्ट्रभक्ति, संस्कृति संरक्षण और समाज सेवा की भावना को प्रोत्साहित करती रहेगी ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे लिलक भास्कर , अभय यादव , राहुल जायसवाल् , खेमिन साहू , ऋतू चंद्राकर ने सहभागिता निभाई ।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page