कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराई

छिरहा में बेटियों को मिली नई उड़ान — मुख्यमंत्री निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत 39 बालिकाओं को साइकिल वितरण

मुख्यमंत्री निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत ग्राम पंचायत छिरहा में आज 39 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। यह योजना ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती सुमित्रा विजय पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल, कवर्धा ग्रामीण महामंत्री गोलू साहू तथा शाला विकास समिति अध्यक्ष चयन पटेल उपस्थित रहे। अतिथियों ने बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज में सम्मान और सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है।

अतिथियों ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई यह योजना ग्रामीण बालिकाओं के लिए शिक्षा का सेतु बन रही है, जिससे उन्हें विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा मिल रही है और अभिभावकों का बोझ भी कम हो रहा है।

साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरों पर खुशी झलक उठी। उन्होंने कहा कि अब वे समय पर स्कूल पहुंच सकेंगी और पढ़ाई में और अधिक मन लगाकर आगे बढ़ेंगी।

ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा ऐसी योजनाओं को बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page