कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाशिक्षा

बोर्ड परीक्षा में टॉप-टेन लक्ष्य को लेकर खड़ौदाकला में जुटे बोड़ला विकासखंड के ए.बी.ई.ओ. शेखर राजपूत और सभी प्राचार्य

खड़ौदाकला (बोड़ला): आगामी बोर्ड परीक्षा में बोड़ला विकासखंड को टॉप-टेन में स्थान दिलाने के उद्देश्य से आज खड़ौदाकला में प्रेरणादायक बैठक एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (ए.बी.ई.ओ.) शेखर राजपूत तथा डी.डी.ओ. प्राचार्य सुनील केशरी के मार्गदर्शन में क्षेत्र के समस्त प्राचार्य और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्राचार्य सी.पी. चंद्रवंशी (सारंगपुरकला), ए.के. कोसरे (कुसुमघटा), प्राचार्या अनुराधा मिश्रा (नेउरगांवकला) सहित व्याख्याता मेघनाथ चंद्रवंशी, सी.ए.सी. रामकुमार वर्मा, प्रधानपाठक शिवकुमार वर्मा, उच्च श्रेणी शिक्षक रामकुमार डहरिया एवं कुसुमघटा के व्याख्यातागण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में कक्षा 10वीं के 38 प्रतिभावान एवं 12वीं के 4 छात्रों को विशेष प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। ए.बी.ई.ओ. शेखर राजपूत ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य पर केंद्रित रहने की प्रेरणा दी, वहीं सभी प्राचार्यों ने एकजुट होकर बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम लाने का संकल्प लिया।

 

प्राचार्य सी.पी. चंद्रवंशी ने बताया कि “हम गर्मी की छुट्टियों से ही निरंतर प्रयासरत हैं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुरकला की छात्रा पूनम साहू को टॉप-टेन में लाने के लिए विशेष प्रयास चल रहा है। अब जब सभी प्राचार्य एवं शिक्षक साथ हैं, तो हमारा लक्ष्य अवश्य पूरा होगा।”

 

यह बैठक बोड़ला विकासखंड के शिक्षकों की प्रतिबद्धता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पण का प्रतीक बनी।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page