
राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के अंतर्गत जोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 को स्वामी करपात्री जी विद्यालय कवर्धा में हुआ। इस जोन स्तरीय प्रदर्शनी में बेमेतरा जिला और कबीरधाम जिला के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

यह आयोजन विज्ञान प्रदर्शनी ,प्रोजेक्ट , शिक्षक संगोष्ठी ,प्रश्न मंच आदि विधाओं में हुआ। प्राचार्य अश्वनी कुमार सोनी ने बताया कि इसमें पीएमसी सेजेस बोड़ला के व्याख्याता रवि वर्मा, श्रीमती रीना पंडित और संजय चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में विद्यालय के विभिन्न मॉडल एवं प्रोजेक्ट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। अपशिष्ट प्रबंधन में ओम कुमार प्रथम, हरित ऊर्जा हेमलता प्रथम, स्वास्थ्य और स्वच्छता गांव करण पटेल द्वितीय, नई नई प्रौद्योगिकी में सतरूपा पटेल तृतीय, गणितीय मॉडलिंग भूमिका साहू प्रथम, एकल प्रोजेक्ट मौसमी चंद्रवंशी द्वितीय, टीम प्रोजेक्ट सोनम साहू एवं भूमिका द्वितीय, अन्य विधा में खिलेश्वर तृतीय ,मधु यादव प्रथम और विज्ञान क्विज में परमेश्वरी और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लगातार हो रही सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए सोनम एवं भूमिका ने स्मार्ट हेलमेट का प्रोजेक्ट बनाया है।जिसमें बाइक तभी चालू होगा जब हेलमेट पहना जाएगा ।यदि वाहन चलाने वाला हेलमेट नहीं पहने तब तक बाइक चालू नहीं होगी।साथ ही बहुत सी दुर्घटना वाहन को पीछे से टक्कर होने के कारण होती है उसको भी तो रोकने होती एक सेंसर लगाया गया है।जिसमें कार जितना नजदीक आते जाएगी उस कार की रप्तार अपने आप कम होते जाएगी ।

जिससे पीछे वाली कार टक्कर नहीं मार सकेगी। मौसमी चंद्रवंशी के द्वारा बनाया प्रोजेक्ट से बिजली से होने वाली दुर्घटना को रोक जा सकता है।बिजली के तार टूटने से, ओवर लोड और शॉर्ट सर्किट से जो दुर्घटना और जन मल का नुकसान होता है उन सभी रो रोक सकेगा। प्राचार्य सोनी ने इन सभी चयनित प्रतिभागीयों 15 नवंबर से होने वाली राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में सम्मिलित के लिए शुभकामनाएं दी।









