कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़बिलासपुरशिक्षा

ग्राम कोलर में आज ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान आयोजित

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी होंगे मुख्य अतिथि

ग्राम कोलर में कल मातर भाईदूज के अवसर पर ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान सह दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी छत्तीसगढ़ शासन रहेंगे वही अध्यक्षता अंचल के लोकप्रिय विधायक इंद्रकुमार साहूजी करेंगे। आयोजन समिति से गजेंद्र कुमार साहू एवं हरिराम यदु जी ने बताया कि इस वर्ष प्रथम सत्र में दसवीं बारहवीं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं एवं देश के भाग्य निर्माता सभी शिक्षकगण, प्राध्यापक, व्याख्याता एवं समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग सब मिलाकर 35 प्रतिभाओं को ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान से सम्मानित किया जाएगा तथा कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश के नामचीन कवि कृष्णा भारती, डा मयंक शर्मा जी दुर्ग, भरत द्वेदी रायपुर, मनोज शुक्ला राजनांदगांव, अंजुलता साहू अपनी कविताओं से सभी रसिक श्रोतागणों को मंत्रमुग्ध करेंगें। कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण कोलर में संपन्न होगा।

आयोजन समिति के संयोजक डिकेश्वर साहू ने समस्त ग्रामवासियों एवं अंचल के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आव्हान किया है।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page