न्यूज़
कवर्धा से 50 वर्षीय व्यक्ति लापता — परिवार ने मदद की लगाई गुहार

कवर्धा।
वार्ड नंबर 25 रायपुर बायपास, बजाज शोरूम के पास निवासी भरत चंद्रवंशी (उम्र 50 वर्ष) बीते 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजे से अपने घर से स्कूटी (वाहन क्रमांक CG 09 JJ 2625) लेकर निकले थे, लेकिन अब तक घर नहीं लौटे हैं।

परिजनों के अनुसार, भरत चंद्रवंशी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि कई जगह तलाश करने के बावजूद उनका पता नहीं चला। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति उन्हें या उनकी स्कूटी को देखे, तो कृपया तुरंत सूचित करें।

📞 संपर्क नंबर:
9827217881, 7000633373
परिवार ने यह भी अनुरोध किया है कि सभी लोग इस सूचना को सोशल मीडिया और ग्रुपों में अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि भरत चंद्रवंशी जल्द से जल्द मिल सकें।









