
कवर्धा | 18 दिसंबर 2025
कबीरधाम जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में बड़ी मात्रा में देशी मदिरा प्लेन जब्त की गई है।

यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता एवं कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में की गई।
तीन प्रकरण कायम
दिनांक 18.12.2025 को गश्त के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर आबकारी वृत्त कवर्धा की टीम ने थाना पिपरिया क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान तीन आरोपियों के मकानों की विधिवत तलाशी ली गई, जहां से अवैध रूप से रखी गई देशी मदिरा प्लेन बरामद हुई।

आरोपियों का विवरण व जब्ती
किसन कुमार दिवाकर (उम्र 29 वर्ष), निवासी ग्राम मानपुर, थाना पिपरिया
जब्ती: 39 पाव देशी मदिरा प्लेन (7.020 बल्क लीटर)
बाजार मूल्य: ₹3,120

सदन जायसवाल (उम्र 66 वर्ष), निवासी पिपरिया
जब्ती: 26 पाव देशी मदिरा प्लेन
बाजार मूल्य: ₹2,080
सुखदेव राजपूत (उम्र 35 वर्ष), निवासी नवघटा मिलन चौक, थाना पिपरिया
जब्ती: 28 पाव देशी मदिरा प्लेन
बाजार मूल्य: ₹2,240
कानूनी कार्रवाई
तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
टीम का योगदान

यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोज कुमार राठौर के पर्यवेक्षण में, आबकारी वृत्त कवर्धा प्रभारी गीता साहू के नेतृत्व में की गई। अभियान में वृत्त बोड़ला प्रभारी अभिनव कुमार रायजादा, वृत्त सहसपुर लोहारा प्रभारी रामानंद दीवान, आबकारी मुख्य आरक्षक विद्या सिंह परमार, जगदीश उईके सहित आरक्षक अमर पिल्ले, कमल मेश्राम एवं आकाश सिंह का विशेष योगदान रहा।









