कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़ला

ग्राम पंचायत छोटूपारा में रोजगार सहायक एवं सचिव को हटाने की मांग

ग्राम सभा में ग्रामवासियों ने पारित किया प्रस्ताव

ग्राम पंचायत छोटूपारा में आयोजित ग्राम सभा के दौरान ग्रामवासियों ने रोजगार सहायक एवं पंचायत सचिव के कार्यों पर गंभीर आपत्ति जताई।

ग्रामवासियों का आरोप है कि मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित कार्यों में अनियमितता की गई है। मनरेगा मजदूरी में भुगतान राशि और वास्तविक कार्य मूल्यांकन में अंतर पाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि रोजगार सहायक, जो कि ग्राम पंचायत छोटूपारा के आश्रित ग्राम पिपटोला बड़े का निवासी है, द्वारा मनरेगा कार्यों में अधिक मूल्यांकन (ओवरवैल्यूएशन) कर राशि में गड़बड़ी की गई है।

इसके अलावा, ग्राम पंचायत सचिव पर भी आवास योजना की जानकारी समय पर न देने और अन्य योजनाओं की जानकारी छिपाने के आरोप लगे हैं। इन कारणों से ग्रामवासी सचिव से भी नाराज हैं।

ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जनपद पंचायत के नाम पत्र लिखकर दोनों अधिकारियों को ग्राम पंचायत छोटूपारा के प्रभार से हटाने की मांग की है।

ग्राम सभा में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page