न्यूज़

छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज में आनंद चंद्रवंशी की युवा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्ति

छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ अध्यक्ष विजय बघेल जी एवं युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख जी के अनुमोदन से आनंद चंद्रवंशी को प्रदेश युवा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर उन्हें समाज की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

 

समाज ने उम्मीद जताई है कि आनंद चंद्रवंशी जी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे और समाज की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए, प्रदेश में समाज को जागरूक एवं सशक्त बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके नेतृत्व में समाज के हित में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों को प्रदेश भर में मजबूती मिलेगी।

 

समाज के सभी सदस्य आनंद चंद्रवंशी जी के उज्ज्वल भविष्य और उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हैं।

You cannot copy content of this page