न्यूज़

छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने सरकार से मांगी पेंशन व बीमा सुविधा, 25 अक्टूबर को करेंगे आंदोलन

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी दी है। महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमलाल बेम ने बताया कि ड्राइवरों की समस्याओं को लेकर कई बार शासन-प्रशासन को ज्ञापन दिया गया, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं हुई है।

महासंघ की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं –

 

ड्राइवरों के लिए न्यूनतम वेतन और पेंशन योजना लागू हो।

 

दुर्घटना बीमा व स्वास्थ्य बीमा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

 

सड़क हादसों में मृत एवं गंभीर घायल ड्राइवरों के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।

 

 

महासंघ ने कहा है कि यदि सरकार शीघ्र कोई निर्णय नहीं लेती तो 25 अक्टूबर 2025 को “राष्ट्रीय ड्राइवर महासंघ आंदोलन दिवस” के अवसर पर प्रदेशभर के ड्राइवर साथी हड़ताल पर उतरेंगे।

 

महासंघ ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page