
बोड़ला: सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत ग्राम पंचायत तरेगांव जंगल में रविवार, 24 सितम्बर को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बोड़ला के उपाध्यक्ष नन्द श्रीवास ने विशेष रूप से शामिल होकर स्वच्छता अभियान चलाया।

उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी पर जोर दिया। साथ ही सभी से आग्रह किया कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता के महत्व को समझते हुए वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
#सेवा_पखवाड़ा_2025









