कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईराजनीतिशिक्षा

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने शिक्षक दिवस पर किया आयोजन

कबीरधाम। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रदेश सचिव आनंद चंद्रवंशी के नेतृत्व में राजमाता विजिया राजे सिंधिया शासकीय कन्या महाविद्यालय, कबीरधाम में शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज पांडेय, जिला प्रभारी आदित्य नारंग और जिलाध्यक्ष श्री शीतेष चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव आनंद चंद्रवंशी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात शिक्षाविद, महान विचारक एवं भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। वे जीवनभर शिक्षा और मूल्यों के संवाहक रहे। शिक्षक ही छात्रों को सत्य, ईमानदारी और संस्कारों की राह पर अग्रसर करते हैं, इसलिए हमें सदैव अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए।

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती के. तिग्गा, सभी शिक्षकगण, छात्राएँ एवं अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष वाल्मीकी वर्मा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

समारोह का संचालन विक्की लहरे ने किया, जिन्होंने अपने भाषण एवं मंच संचालन से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाया। साथ ही अजय पातरे और राकेश निषाद भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

समारोह में शिक्षकों के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त किया गया तथा गुरुजनों को समाज का वास्तविक मार्गदर्शक बताया गया।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page