
जनपद पंचायत बोड़ला के अंतर्गत ग्राम पंचायत कापा में आयोजित 24 घंटे का अखंड रामधूनी (झूला) समापन समारोह एवं भगवान गणेश जी की स्थापना कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ।

आपको बता दें कि झूला का यह कार्यक्रम 24 घंटे तक चलता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान श्रीराम के नाम का हरिकीरतन करते हैं।


इस अवसर पर मुख्य रूप से ईश्वरी साहू (अध्यक्ष, जिला पंचायत कबीरधाम), रामकिंकर वर्मा (विधायक प्रतिनिधि, जनपद पंचायत बोड़ला), नितेश अग्रवाल (उपाध्यक्ष, जिला भाजपा कबीरधाम), लोकचंद साहू (सदस्य प्रतिनिधि, जिला पंचायत कबीरधाम), नरेश साहू (सभापति, जनपद पंचायत बोड़ला), गौरीशंकर साहू (सभापति प्रतिनिधि, जनपद पंचायत बोड़ला) तथा नंद श्रीवास (जनपद उपाध्यक्ष बोड़ला) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसके अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी सहभागिता कर धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाया।









