
24 अगस्त को पंडरिया की लोकप्रिय विधायक भावना बोहरा जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी गई और भव्य रूप से उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान सुबह से ही बधाई देने के लिए लोगो तांता लगा रहा। इस दौरान भावना बोहरा ने सभी की शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कवर्धा निवास परिसर में हरीतिमा ग्रुप के सदस्यों और स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प किया। उन्होंने कवर्धा में महामाया मंदिर और खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना की और वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

भावना बोहरा जी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम सेमरहा के बच्चों का भी आगमन हुआ उन्होंने भावना बोहरा के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही पूरे पंडरिया विधानसभा में भावना बोहरा जी का जन्मदिन मनाया गया। कबीरधाम जिला भाजपा कार्यालय, उड़िया कला सहसपुर लोहारा में पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासियों ने उनका जन्मदिन मनाया और सिल्हाटी चौक, सिंगारपुर,रंजीतपुर एवं जमुनिया में भावना बोहरा का भव्य स्वागत किया गया। ग्राम रणवीरपुर में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं गीतकार पंडित विवेक शर्मा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जहां हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने भावना बोहरा को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडरिया विधानसभा की जनता और पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा प्राप्त स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए बहुमूल्य उपहार है। आप सभी का यह स्नेह, आशीर्वाद, सहयोग और विश्वास ही मेरी ऊर्जा है, जो आपकी सेवा और अपने कर्तव्यों एवं संकल्पों को पूरा करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करती है।जनसेवा, विकास और जनसुविधाओं का विस्तार ही मेरी प्राथमिकता और लक्ष्य है। मुझे विश्वास है कि जीवन के हर पथ में आप सभी का मार्गदर्शन, सहयोग एवं आशीर्वाद मुझे प्राप्त होता रहेगा। आप सभी के इसी आशीर्वाद से हम मिलकर समृद्ध और विकसित पंडरिया के संकल्प को जरूर पूरा करेंगे।

आज मैं जिस मुकाम पर हूँ वह आप सभी मेरे परिवारजनों के सहयोग व आशीर्वाद से हूँ और हमेशा मेरा यही प्रयास रहा है कि आप सभी के हर सुख-दुख में साथ रहूं और पंडरिया विधानसभा के विकास तथा आपकी सेवा के लिए हर दिन कुछ बेहतर करती रहूं। विगत वर्षों में आप सभी के समर्थन और मार्गदर्शन में हमने जो भी प्रयास किया है चाहे वह बेटियों की शिक्षा के लिए निःशुल्क बस सेवा, आप सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा एवं मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर, महिलाओं के सशक्तिकरण, विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण के लिए 300 करोड़ रु से अधिक राशि की स्वीकृति, विधानसभा में क्षेत्र व प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को उठाना हो या फिर जनता की सुविधा के लिए जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना हो, मैनें हमेशा ही अपने कर्तव्यों और एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपने दायित्वों को निभाने का निरंतर प्रयास किया है।
भावना बोहरा ने आगे कहा कि विगत वर्षों में बहुत सी चुनौतियां आईं, बहुत कुछ सीखने व अनुभव प्राप्त हुए। उन सभी अनुभवों एवं सीख से आने वाले समय में और भी बेहतर प्रयास एवं आप सभी की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मैं दुगुनी मेहनत से कार्य करूंगी। मैं आभारी हूँ कि मेरे हर कदम पर और प्रयासों में आप सभी का साथ,विश्वास और समर्थन मुझे मिला जिसने मेरा हौसला बढ़ाया। ऐसे ही आप सभी का समर्थन, सहयोग और मार्गदर्शन मुझे मिलता रहे मैं ईश्वर से यही कामना करती हूं और पार्टी व संगठन के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, जनता एवं प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से बधाई, शुभकामनाएं एवं समर्थन देने के लिए मैं आप सभी के प्रति आभार व धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


