
दीपका (कोरबा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) दीपका इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी सत्य प्रकाश मिश्रा, रायगढ़ विभाग संयोजक आयुष शर्मा एवं कोरबा जिला विस्तारक प्रदीप साहू सहित नगर के अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वपना मोदी को नगर अध्यक्ष, कृति बंसल को नगर उपाध्यक्ष और सत्यम शुक्ल को नगर मंत्री नियुक्त किया गया। इसके अलावा अंकुश साहू, रानी वैष्णो, रिशु कुमार सिंह, गोविंद साहू, आराधना सिडार, हरमंजीत सिंह, कृति मानिकपुरी, आकांक्षा केवृत, रोहित यादव, दिशा कश्यप, भूमि राज, आर्यन मेहता, सौरभ पोरते, स्पर्श साहू, अमन, स्मृति पाठक, संजना राजपूत, नमन तिवारी, आयुषी उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

वरिष्ठ अतिथियों ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नई टीम छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों को नई ऊर्जा व दिशा देगी। परिषद ने विश्वास जताया कि यह कार्यकारिणी विद्यार्थी परिषद की विचारधारा को हर वर्ग तक पहुँचाएगी और “ज्ञान, शील और एकता” के ध्येय वाक्य को और सशक्त बनाएगी।

अंत में यह संदेश दिया गया कि “छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है, और राष्ट्र शक्ति ही देश की दिशा तय करती है।”









