कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाभक्तिशिक्षा

शासकीय विद्यालय चरडोंगरी में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई

आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला चरडोंगरी में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के तहत गोविंदा उत्सव (दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता) का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। राधे-कृष्ण की अलौकिक जोड़ी सभी को आकर्षित करती रही और पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति और आनंद का वातावरण छा गया।

You cannot copy content of this page