कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़

मरार पटेल समाज ने शाकंभरी जयंती पर किया फल एवं सब्जी वितरण

कवर्धा: मरार पटेल समाज ने अपनी आराध्य देवी मां शाकंभरी जयंती के अवसर पर 13 जनवरी, सोमवार को पूरे प्रदेश सहित जिला, तहसील और गांव स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए। इसी कड़ी में कवर्धा के घुघरीकला रोड स्थित अटल आवास में समाज के युवा प्रकोष्ठ और जिला पदाधिकारियों द्वारा सब्जी वितरण किया गया। साथ ही वृद्धा आश्रम में बुजुर्ग माताओं को फल भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष भुनेश्वर पटेल ने कहा कि मरार समाज की पहचान साग-सब्जी, फल-फूल के उत्पादन और कारोबार से जुड़ी है। इसलिए प्रसाद स्वरूप सब्जी और फल वितरण किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत समनापुर भवन में मां शाकंभरी देवी की पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें प्रदेश और समाज की समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

भुनेश्वर पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मरार पटेल समाज एक बहुल्य समाज है, जो अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी के लिए जाना जाता है। समाज के लोग साग-भाजी उत्पादन से अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने सब्जियों के अधिक उत्पादन के लिए आधुनिक तकनीकों और शिक्षा को अपनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह पटेल, संरक्षक विजय पाटिल, पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसी पटेल, सचिव राजू पटेल, पूर्व शाकंभरी सदस्य हरि पटेल, मालिक जलेश्वर पटेल, मालिक भुवन पटेल, दौलत पटेल, दयालु पटेल, शिव पटेल, धर्मेंद्र पटेल, रामाधार पटेल, हुमलाल पटेल, अर्जुन पटेल, तरुण पटेल, संजय पटेल, गोविंद पटेल, नेमीचंद पटेल, सुखराती पटेल, सरवन पटेल, सुरेश पटेल, लोमश पटेल, शशिकांत पटेल, नकुल पटेल, मनोज पटेल, अखिलेश पटेल, योगेश पटेल, कलाराम पटेल, विजय पटेल, टीकाराम पटेल, निरंजन पटेल, परस पटेल, चेतन पटेल सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page