
बैजलपुर: सुदूर वनांचल छेत्र के ग्राम बैजलपुर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के पावन अवसर पर 24घंटे का” रामधूनी संकीर्तन “का आयोजन किया गया है।

जिसमे आज पास के गावों से काफी संख्या में युवाओं की टोली रामधूनी संकीर्तन झूला में अपनी प्रस्तुति दिए .जिसे देखने के लिए गांव के सभी वर्ग के बच्चे बूढ़े महिला युवा सभी श्रद्धालु उपस्थित रहे. समस्त ग्राम वासियों के द्वारा बाहर गांव से आए झूला टोलियो के लिए भी खाने पीने की व्यवस्था रखा गया है. गांव वालो और युवाओं के सहयोग से यह झूला रामधनी संकीर्तन का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया. झूला टोली में बैजलपुर के आसपास के दर्जनों गांव के झूला टीम ने भाग लिया.आयोजकों में प्रमुख रूप से ममता अदालत मेरावी( सरपंच) ,नरेश मेरावी ( उपसरपंच ) , वेदराम मेरावी, भारत धुर्वे, श्याम यादव ,प्रेम मरकाम , तीजउ धुर्वे , तुकेश्वर मरकाम, सालिक मेरावी,चेतन मरकाम ,पेखन साहू( मंच संचालक), गणेश धुर्वे ,नागेश्वर धुर्वे, मनोज कुमार,झगर मरकाम ,यशवंत धुर्वे ,जयसिंह ,मुकेश उददे ,मानसिंह मेरावी आदि. कार्यक्रम में समस्त गावों की भागीदारी रही जिसमे झूला टोलिया निम्न है

इमली टोला, लब्दा,अमेरा ,सिली छापर टोला, धूमाछापर पचराही ,सिंघारी ,कामाडबरी ,, करपी गोडान,कोमो, बोदा03, लिम्हईपुर,आदि की गरिमामई प्रस्तुति रही .









