कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

कवर्धा: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका कवर्धा के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी (भारतीय जनता पार्टी) ने नगरवासियों सहित प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त भारत के गौरवशाली इतिहास का वह दिन है जब अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष के बाद हमारे देश ने आज़ादी की सांस ली।

 

अध्यक्ष चंद्रवंशी ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारी अस्मिता, त्याग और एकता का प्रतीक है।

उन्होंने सभी से अपील की कि वे देश की अखंडता और प्रगति में अपनी भूमिका निभाएं, स्वच्छता और विकास को प्राथमिकता दें और समाज में भाईचारे को मजबूत करें।

 

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

हम सबका दायित्व है कि इस यात्रा में अपने नगर और क्षेत्र को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़े रखें।”

 

अंत में अध्यक्ष चंद्रवंशी ने कहा — “इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि देश की शान, तिरंगे की आन और भारत की महान पहचान को सदा बनाए रखेंगे।”

You cannot copy content of this page