
कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत बधाईकुंडा के सरपंच सुरेश वर्मा तथा समस्त ग्रामवासियों ने देशवासियों, प्रदेशवासियों और जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज़ादी हमें हमारे वीर शहीदों के अद्वितीय बलिदान से मिली है, इसलिए हमें उनके सपनों के भारत का निर्माण करने का संकल्प लेना होगा।
अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रहित में एकजुट रहने की अपील की।









