
कवर्धा.(अभिषेक वर्मा): बोडला के विभिन्न गांव मे बिजली की अघोषित कटौती,किसानों को सही समय में विद्युत,पंप हेतु स्थाई कनेक्शन,स्थाई लाइन मेन,ग्रामवार निरीक्षण कर खंबा,तार,लंबा स्पंज को ठीक करने सहित अन्य बिंदु को लेकर युवा कांग्रेस ने विद्युत अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
गौरतलब रहे की बारिश पूर्व मेंटेनेंस पूर्ण होने के बाद भी रोजाना अघोषित बिजली कटौती की जा रही है।जब से बारिश शुरू हुई है,गावों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है, हालात यह है कि दिन और रात बिजली की बेतहाशा कटौती की जाती है।जब कि गर्मी के दिनों में भी विभाग द्वारा कभी मेंटनेस तो कभी ओवर लोड शैडिंग के नाम पर बिजली बंद कर दी जाती थी।
बिजली कंपनी द्वारा प्रति वर्ष बारिश पूर्व प्री मेंटनेंस का कार्य किया जाता है,उसके बाद भी बिजली घंटों तक कटौती की जाती है।लाखों रूपये खर्च भी किए जाते है।ताकि बारिश में भी बिजली सप्लाई में परेशानी न आए और लोगो को बिजली सप्लाई मिलती रहे।इसके बाद भी बार बार बिजली गुल हो रही है।इस कटौती के कारण वैकल्पिक साधन भी चार्ज नहीं हो पाते है,इससे अधेरे में रहना पड़ रहा है।
पेयजल के लिए लोग परेशान…
कभी भी अघोषित बिजली कटौती के कारण से पेय जल सप्लाई में प्रभावित हो रही है,शहर और गांव मे बिजली कटौती के कारण जल सप्लाई का शेड्यूल भी प्रभावित हो रहे हैं।बिजली कटौती की वजह से टाइम पर पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा है इससे लोगो को परेशान होना पड़ रहा है।कई लोगों के घरों में निजी ट्यूबल है,और वे निजी ट्यूबल से ही पानी की आपूर्ति करते हैं लेकिन बार-बार बिजली कटौती के कारण समय पर पानी नहीं मिल पाता।बिजली विभाग को किसानों के धन रोपण का महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ हो रहा है,धन के पकने तक अघोषित बिजली कटौती बंद करना चाहिए।15 दिवस के भीतर विद्युत समस्या निराकारण नही करने पर उग्र प्रदर्शन किया जायेगा।
अघोषित बिजली कटौती के कारण सभी वर्गों में रोष देखा जा रहा है।बार-बार बिजली कटौती के कारण छात्र,महिला,बच्चे सहित अन्य कामों में भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।कटौती की वजह से आटा चक्की,इलेक्ट्रॉनिक शॉप सहित अन्य दुकानदार परेशान है।वहीं बिजली नहीं होने के कारण घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं,सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठाना उठाना पड़ रही हैं।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित युवा कांग्रेस बोडला ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल वर्मा,धनराज वर्मा,अजय वर्मा,जलेश बघेल,गजेंद्र वर्मा,कमल वर्मा,गोलू वर्मा,प्रदीप वर्मा,पुरुषोत्तम चंद्रवंशी,मिथुन कश्यप,रामु लांझी,हेमंत वर्मा,रामनारायण वर्मा,अमित चंद्रवंशी,गुरुचरण साहू,भुनेश्वर सिन्हा,लक्ष्मण चंद्रवंशी,परमानंद वर्मा सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


