
छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा जिले के गौरव श्री भैया विजय शर्मा को उनके जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सुषमा गनपत बघेल ने दिल से शुभकामनाएं दी हैं।
सुषमा बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा—
“कबीरधाम की माटी पर जन्मे, बस्तर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शांति और विकास की रोशनी फैलाने वाले, और भोरमदेव को विश्व मानचित्र पर लाने वाले भैया विजय शर्मा जी को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं एवं अनंत शुभेच्छाएं।”
उन्होंने आगे कहा—
“भोरमदेव में शिवभक्त काँवरियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर आपने जो ऐतिहासिक क्षण रचा, वह आज भी लोगों के दिलों में है। 146 करोड़ की भव्य योजना स्वीकृत कर आपने इस धार्मिक नगरी को नई पहचान दी है। आपका नेतृत्व हमारे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है।”
इस अवसर पर सुषमा बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें जनपद पंचायत एवं समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की।